नन्दा देवी राजजात के पड़ाव - आठवाँ पड़ाव - कुलसारी से चेपडि़यूँ
Vinay Kumar Dogra । August 25, 2014 | पर्व तथा परम्परा |

आज दिनांक २५-अगस्त-२०१४ श्री नन्दादेवी राजजात कुलसारी से थराली होते हुए यात्रा चेपडि़यूँ पहुंचेगी। यह बुटोला थोकदारों का गाँव है। यहीं पर हटवाल थोकदार भी रहते हैं। ये लोग नंदाराज जात के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बधाण क्षेत्र की यात्रा का परम्परागत दायित्व इन्हीं पर होता है। भैंटा गाँव में 14 सयानों में से प्रमुख निवास करते हैं। यहाँ पर कोई मन्दिर नहीं है बल्कि देवी की स्थापना घर पर ही की गई है। गाँव के नीचे वेतालेश्वर शिव मन्दिर है। भूमिगत नरसिंह के भी छोटे-छोटे मन्दिर हैं। यहाँ पर बिजली, पेयजल, टेलीफोन, पंचायत घर, बाजार, प्राइमरी स्कूल की सुविधा है।
लेख साभार : श्री नन्दकिशोर हटवाल
All articles of content editor | All articles of Category